धनबाद, अक्टूबर 28 -- Dhanbad News: बरोरा। धनबाद के सांसद ढुलू महतो की पहल पर धनबाद न्यू बिशुनपुर कॉलोनी के रहनेवाली पूजा रत्नाकर को धनबाद मंडल की मंडलीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन को रेलवे की परामर्श व्यवस्था में महिला भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे रेल यात्रियों की सुविधाओं, सुरक्षा और समस्याओं से जुड़े मुद्दों को समिति के समक्ष उठाने का अवसर मिलेगा। इस पहल को महिला सशक्तीकरण और निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने से जोड़कर देखा जा रहा है। इस अवसर पर पूजा ने बुधवार को चिटाही स्थित सांसद आवास पर उपहार स्वरूप शाल और पौधा देकर सांसद ढुलू महतो के प्रति आभार जताया है,वहीं सांसद ने भी पूजा रत्नाकर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

हिंदी हिन्दु...