धनबाद, अक्टूबर 8 -- Dhanbad News: दुर्गा पूजा शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को जोड़ापोखर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में झरिया सीओ मनोज कुमार एवं जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय गुप्ता ने पूजा समितियों की समस्याओं और तैयारियों की जानकारी ली। अधिकारियों ने पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा। इससे पंडाल एवं आसपास के क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने में पुलिस को सुविधा होगी। अधिकारियों ने पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न थाना में शांति समिति की बैठक बैठक में पूजा सम...