धनबाद, अक्टूबर 8 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। आजसू छात्र संघ के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बीबीएमकेयू के अधिकारियों के समक्ष प्रदर्शन कर छात्रों की समस्याओं को उठाया। दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले छात्रों के साथ अन्य छात्रों को भी शामिल होने के लिए आमंत्रित करने की मांग की गई। वहीं विवि में पुस्तकालय व प्रयोगशालाओं के मुद्दे को लेकर सवाल उठाए गए। छात्र संघ ने कहा कि पुस्तकालय के लिए आवश्यक पुस्तकों की उपलब्धता तथा प्रयोगशालाओं की व्यवस्था जल्द पूरी की जाए। विवि प्रबंधन की ओर से स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित की जाए। रजिस्ट्रार डॉ राधानाथ त्रिपाठी व डायरेक्टर स्टूडेंट अफेयर्स डॉ पुष्पा कुमारी ने पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला से संबंधित कार्यों को जनवरी तक पूरा कराने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बीबीएमकेयू...