धनबाद, अगस्त 27 -- Dhanbad News: जिले में चल रहे मिशन अमानत अभियान के तहत धनबाद पुलिस ने बुधवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी या गुम हुए 29 मोबाइल फोन को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस किया। मोबाइल मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया। एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर लगातार गुम और चोरी हुए मोबाइल को ट्रैक कर पुलिस इसे बरामद कर रही है। एसएसपी ने ही महीने के 25 तारीख को मिशन अमानत के तहत चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से ट्रेस कर बरामद करने और उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपने का अभियान चलाने की घोषणा की थी। यह भी पढ़ें- Dumka News: गुम हुए मोबाइल बरामद, दुमका पुलिस ने बरामद 15 मोबाइल धारकों को सम्मान पूर्वक लौटाया पिछले महीने इस अभियान के तहत 505 मोबाइल बरामद कर लोगों को लौटाए गए थे।

हिंदी हिन्दुस...