Dhanbad News: पुलिस अफसरों को दी गई साइबर हमलों की जानकारी
धनबाद, अक्टूबर 12 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। पुलिस अफसरों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने और आपराधिक मामलों के अनुसंधान में डिजिटल साक्ष्यों के वैज्ञानिक उपयोग के लिए रविवार को समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में विधि विज्ञान एवं डिजिटल फॉरेंसिक्स से संबंधित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के पांचवें सत्र का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान नेटवर्क फॉरेंसिक और साइबर सिक्योरिटी के बुनियादी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध से जुड़े मामलों में डिजिटल साक्ष्यों की पहचान, विश्लेषण और उनके वैज्ञानिक तरीकों से अफसरों को अवगत कराया गया। ट्रेनिंग कार्यक्रम में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब, साइबर डीएसपी प्रदीप कुमार साव, प्रशिक्षक सुयश भारती और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Kishanganj News...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.