धनबाद, अगस्त 6 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) स्थित सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में कैथलैब और सीटी स्कैन सेवा शुरू होने में लगातार देरी हो रही है। इसकी वजह वर्षों पहले मंगाई गई मशीनों का लंबे समय तक उपयोग में नहीं आना और अब इंस्टॉलेशन के दौरान इनमें तकनीकी खामियां सामने आना हैं। अधिकारियों के अनुसार कैथलैब और सीटी स्कैन समेत सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की अन्य मशीनें पांच से छह वर्ष पहले उपलब्ध कराई गई थीं। विभिन्न कारणों से उस समय उनका इंस्टॉलेशन नहीं हो सका। मशीनें लंबे समय तक पैक अवस्था में रखी रहीं। अब जब मशीन स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हुई है तो कई तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं। अधिकांश मशीनों की बैटरियां जवाब दे चुकी हैं। कई पार्ट्स-पुर्जों में भी खराबी आ गई है। ऐसे में मशीनों क...