Dhanbad News: पुराना बिल नहीं मिलने पर संवेदक करेंगे टेंडर का बहिष्कार
धनबाद, अक्टूबर 9 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। अपने बकाया बिल भुगतान को लेकर धनबाद जिला संवेदक संघ ने डीडीसी से मुलाकात की। डीडीसी ने साफ कहा कि चालान देने पर भी पुराने कार्य का भुगतान नहीं होगा, जब तक कोई दिशा निर्देश सचिवालय से प्राप्त न हो जाए। संवेदक संघ के प्रतिनिधिमंडल से डीडीसी ने कहा कि अगर आप काम कार्य अवधि के पहले कर लिए हैं और उसे समय के तत्कालीन व्यवस्था को मानते हुए चालान नहीं लिए थे तो भी वह भुगतान चालान लेने के बाद भी नहीं होगा। इससे संवेदकों में काफी निराशा है। इससे इस पूजा किसी भी संवेदक का घर में उत्सव नहीं मनाया जाएगा। संगठन ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया कि सभी कार्य बंद रखा जाएगा। मौके पर आकाश रवानी, रसद खान, सुमित घोष, होरेन चौधरी, काशीनाथ प्रसाद एवं दर्जनों लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.