धनबाद, जुलाई 27 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। पुटकी, झरिया और आसपास के इलाकों में रहने वाली करीब छह लाख की आबादी को रविवार को पानी नहीं मिला। जामाडोबा जल संयंत्र केंद्र में चल रहे मरम्मत कार्य के कारण क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नहीं हुई है और सोमवार को भी जलापूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। लगातार दो दिनों तक पानी बंद रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। झमाडा अधिकारियों के अनुसार, इस दो दिनों की परेशानी के बाद भविष्य में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।

नवीनतम तकनीकी समाधान पहले जलभंडारण गृह से पानी छोड़ने पर 30 इंची और 18 इंची दोनों पाइप लाइनों में एक साथ सप्लाई होती थी। इस वजह से किसी एक लाइन में खराबी आने पर दोनों लाइनों का पानी बंद करना पड़ता था। अब इस व्यवस्था को बदला जा रहा है। नई तकनीक के बाद जिस पाइप लाइन में पानी छोड़ा जाए...