धनबाद, अक्टूबर 31 -- Dhanbad News: कतरास, प्रतिनिधि। कतरास के आमटांड़ मिश्रा टोला निवासी पुजारी मुन्ना पांडेय का शव पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार दोपहर घर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया। बाद में मां लिलौरी मंदिर के समीप स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इधर, पुजारी की हत्या के मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। हालांकि परिजनों की ओर से अब तक थाने में लिखित शिकायत नहीं दी गई है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बताया जाता है कि मुन्ना पांडेय अक्सर कहा करते थे कि उनकी कभी भी हत्या हो सकती है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: कतरास में पुजारी की गला रेतकर हत्या संयोगवश उनकी हत्या घर के अंदर ही हो गई। इससे आसपास के लोग भी हैरान हैं। मृतक की पत्नी सुधा देवी ने बताया कि उनके पति घर में अ...