Dhanbad News: पुआल लदा पिकअप वाहन पलटा, चालक फरार
धनबाद, सितम्बर 4 -- Dhanbad News: बरोरा थाना क्षेत्र के डुमरा में गुरुवार की अहले सुबह पुआल लदा एक महिंद्रा पिकअप वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक पुआल लदा हुआ था और फुलारीटांड़ की ओर से आ रहा था। इस कारण यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना के वक्त वहां कोई राहगीर मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बरोरा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.