धनबाद, सितम्बर 24 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों को अब प्रॉपर्टी टैक्स देना अनिवार्य होगा। अबतक पीएम आवास में रहने वाले कुछ लोग ही होल्डिंग टैक्स दे रहे थे, लेकिन ऑडिट विभाग की आपत्ति के बाद नगर विकास विभाग ने धनबाद नगर निगम को पत्र लिखकर पीएम आवास में रहने वाले लोगों की जानकारी मांगी है। धनबाद में जितने भी पीएम आवास बने हुए हैं, उन्हें इस दायरे में लाते हुए टैक्स लिया जाएगा। इस निर्णय के बाद लगभग दस हजार लोग प्रॉपर्टी टैक्स के दायरे में आएंगे। धनबाद में दस हजार पीएम आवास की मंजूरी मिली है, जिनमें से चार हजार प्रधानमंत्री आवास बनकर तैयार हैं। कुछ निर्माणाधीन हैं तो कुछ मंजूरी तक ही सीमित हैं। पीएम आवास और निर्माणाधीन आवास को टैक्स में दायरे में लाया जाएगा। वर्तमान में बाबूडीह में 320 मल्टीस्टोरी पीए...