धनबाद, अक्टूबर 23 -- Dhanbad News: लंबे इंतजार के बाद बीबीएमकेयू (बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय) धनबाद ने शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए पीएचडी एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। विभिन्न विषयों में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) में नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं से आवेदन मांगा गया है। आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि दो नवंबर है। बीबीएमकेयू ने गुरुवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना की प्रति के साथ पीएचडी नामांकन प्रक्रिया 7 नवंबर 2022 के यूजीसी (पीएचडी प्रदान करने के लिए न्यूनतम मानक और प्रक्रिया) विनियम, 2022 के प्रावधानों तथा विश्वविद्यालय के विशिष्ट नियमों और विनियमों के अनुसार संचालित की जाएगी। 2025 में पीएचडी की 113 सीटों के लिए आवेदन मांगे गए थे। 150 से अधिक आवेदन प्रा...