Dhanbad News: पिपरा तालाब में डूबने से युवक की मौत
धनबाद, जुलाई 29 -- Dhanbad News: पुटकी थाना क्षेत्र के चिरूडीह गांव स्थित पिपरा तालाब में डूबने से 28 वर्षीय जितेन्द्र महतो की मौत हो गई। घरवालों ने बताया कि जितेंद्र रात 3 बजे घर से निकला था। मंगलवार सुबह घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। तालाब के किनारे उसके कपड़े और चप्पल मिलने पर डूबने की आशंका जताई गई। पुटकी पुलिस ने मुनीडीह क्षेत्र के भटिंडा फॉल के गोताखोरों को सूचना दी। गोताखोरों की टीम ने करीब 10 फीट गहरे पानी से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि अविवाहित जितेन्द्र पिछले दो वर्षों से बीमार चल रहा था। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: 24 घंटे बाद मिला नहर में डूबे युवक का शव घटना से गांव में शोक का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.