Dhanbad News: पिट वाटर की आपूर्ति को लेकर लोदना जीएम से की वार्ता
धनबाद, जुलाई 4 -- Dhanbad News: अलकडीहा। एमओसीपी तिसरा हॉस्पिटल कॉलोनी में पिछले छह महीने से पिट वाटर की आपूर्ति नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को लोदना क्षेत्रीय कार्यालय में महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा के साथ वार्ता की। कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह के प्रतिनिधि सतपाल सिंह और भोला साहनी ने ग्रामीणों की ओर से पक्ष रखते हुए बताया कि नॉर्थ तीसरा हॉस्पिटल कॉलोनी के 208 आवासों (करीब एक हजार की आबादी) के लिए आई 3 इंच की पाइपलाइन पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। एनटीएसटी प्रबंधन द्वारा मरम्मत न किए जाने से सारा पानी रास्ते में ही बह जाता है। महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने आश्वासन दिया कि पाइप मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। मौके पर सत्यनारायण साव, बबलू मुंडा और प्रीतम कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.