धनबाद, अक्टूबर 2 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। दुर्गापूजा आते ही शहर में पार्किंग की समस्या धीरे-धीरे विकराल हो जाएगी। पार्किंग की जगह ठेला-खोमचा लगवाकर सैरात लेने वाले संवेदक कमाई कर रहे हैं। पार्किंग के लिए जगह नहीं मिलने पर लोग सड़कों पर वाहन खड़ा करते हैं, जिससे जाम की समस्या बढ़ जा रही है। इस पर ही नगर आयुक्त ने संज्ञान लेते हुए पार्किंग स्थल पर दुकान नहीं लगाने का आदेश जारी किया है। शहर के सिटी सेंटर, हीरापुर हटिया, बैंकमोड़, बिग बाजार इलाके में पार्किंग के लिए चिह्नित स्थलों पर धड़ल्ले से ठेला लगाया जा रहा है। अभी दो दिन पहले सिटी सेंटर में पार्किंग वाली जगह पर एक लिट्टी की दुकान खोली गई है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: एकसिरे से नहीं हटा अतिक्रमण तो त्योहारों में होगी परेशानी जहां गाड़ी खड़ी होनी चाहिए, वहां दुकानें चल रह...