धनबाद, नवम्बर 22 -- Dhanbad News: बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में त्रैमासिक सतर्कता जागरूकता अभियान के समापन समारोह में सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि सतर्कता, उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा से संबंधित विषय पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं और इनके प्रभावी अनुपालन व समयबद्ध क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सभी स्तर पर समान रूप से निहित है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा को अपनी कार्यशैली का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। मौके पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) संजय कुमार सिंह ने कहा कि संस्थागत मजबूती तथा सतत विकास के लिए प्रत्येक इकाई में नैतिकता पर आधारित कार्यसंस्कृति को व्यवहार में उतारना अनिवार्य है। निदेशक (वित्त/मा.सं) राजेश कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि सतर्कता का अर्थ केवल भ्रष्टाचार-निवारण तक सीमित नह...