धनबाद, अगस्त 8 -- Dhanbad News: अलकडीहा, प्रतिनिधि। लोदना क्षेत्र के साउथ तीसरा खटाल एवं आसपास के क्षेत्रों में पिछले छह महीनों से जलापूर्ति ठप होने के कारण शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। जीनागोड़ा ओसीपी से मिलने वाला पिट वाटर पाइपलाइन टूटने की वजह से बंद है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने नीतीश यादव के नेतृत्व में साउथ तिसरा रेलवे क्रॉसिंग के समीप सड़क जाम कर दिया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: तिसरा में पानी के लिए सड़क जामप्रदर्शन का प्रभाव सड़क जाम होने से कुजामा ओसीपी से पावर प्लांट को होने वाली कोयला ढुलाई बाधित हो गई। सूचना मिलते ही एनटीएसटी कुजामा के पीओ केके दत्ता और प्रबंधक अजय विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक पाइपलाइन से पानी चालू नहीं होता, बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं की जाती और सुरक्षित स्थानों...