धनबाद, अक्टूबर 22 -- Dhanbad News: बांसजोड़ा कोलियरी में पानी की आपूर्ति को लेकर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे फोरमैन मनोज कुशवाहा और स्थानीय युवकों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए लोयाबाद थाने में लिखित शिकायत दी है। मनोज कुशवाहा ने आरोप लगाया कि बांसजोड़ा 12 नंबर के कुछ युवक पानी की आपूर्ति नहीं होने से नाराज थे। इसी बात को लेकर विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट की गई और जेब से 3,500 रुपये छीन लिए गए। उन्होंने कोलियरी प्रबंधन से शिकायत की। इसके बाद परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने थाने में चार-पांच युवकों के खिलाफ शिकायत दी। वहीं, बांसजोड़ा 12 नंबर निवासी प्रेम कुमार पासवान ने भी शिकायत देकर मनोज कुशवाहा पर गाली-गलौज, मारपीट, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और जेब से दो हज...