धनबाद, अगस्त 12 -- Dhanbad News: धनबाद। पानी में डूबने से सोमवार सुबह चार साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन बच्चे को लेकर धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही परिजन शव लेकर अस्पताल की इमरजेंसी से चले गए। उन्होंने अस्पताल में बच्चे का नाम-पता या घटना से संबंधित कोई अन्य जानकारी दर्ज नहीं करायी। इससे पहले कि डॉक्टर और सुरक्षा कर्मी कुछ समझ पाते, परिजन शव लेकर अस्पताल से निकल चुके थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...