धनबाद, अक्टूबर 2 -- Dhanbad News: बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र अंतर्गत फुलारीटांड़ कोलियरी की बुदौरा श्रमिक कॉलोनी में पेयजल संकट से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को फीडर ब्रेकर का काम करीब दो घंटे तक ठप रखा। ग्रामीणों का कहना था कि जलापूर्ति वाला मोटर पंप डेढ़ माह से जला पड़ा है, लेकिन बार-बार शिकायत के बाद भी प्रबंधन ने कोई कदम नहीं उठाया। काम बंद होने के बाद क्षेत्रीय कार्यालय में महाप्रबंधक केके सिंह के साथ ग्रामीणों की वार्ता हुई। जीएम द्वारा एक सप्ताह के भीतर समस्या समाधान का ठोस आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त किया और काम दोबारा शुरू हुआ। वार्ता में मुखिया प्रतिनिधि दिलीप विश्वकर्मा, प्रकाश यादव समेत कई अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: तीन दिन से ठप गोविंदपुर जलापूर्ति आज होगी बहालपाइप फटने से जोड़...