धनबाद, सितम्बर 26 -- Dhanbad News: अलकडीहा, प्रतिनिधि। हर घर नल जल योजना के तहत बलियापुर प्रखंड के 12 गांवों में जलापूर्ति ठप रहने के कारण शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीण मुकुंदा में झरिया-बलियापुर मुख्य मार्ग को पांच घंटे तक जाम कर धरने पर बैठ गए। सड़क जाम की सूचना मिलते ही तीसरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी बात मानने से साफ इनकार कर दिया। आंदोलनकारियों की मांग थी कि जब तक पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के आला अधिकारी मौके पर नहीं आते, तब तक चक्का जाम जारी रहेगा। इसके बाद स्वच्छता विभाग के जेई लखीराम माझी आंदोलन स्थल पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के भीतर फटे हुए पाइप की मरम्मत कराकर जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इस आश्वासन और दोबारा आंदोलन की चेतावनी के बाद ग्रामीणों ने...