Dhanbad News: पानी, बिजली और सड़क को लेकर मोर्चा का धरना शुरू
धनबाद, अगस्त 26 -- Dhanbad News: पानी, बिजली और सड़क जैसी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को नागरिक एकता मंच के बैनर तले लोदना कोलियरी कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने बीसीसीएल प्रबंधन और आउटसोर्सिंग कंपनियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि रोजाना चार से पांच घंटे की अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। बिजली के साथ-साथ क्षेत्र में पानी की किल्लत भी गहरा गई है। वहीं, भारी वाहनों के कारण सड़कों की स्थिति इतनी जर्जर हो चुकी है कि आम जनता का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का स्थाई समाधान नहीं हुआ, तो नागरिक एकता मंच आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: ट्रांसफॉर्मर नहीं लगने पर चंदा कर मंगाया जेनरेटर मौके प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.