Dhanbad News: पाथरडीह मोहन बाजार में धू-धू कर जला बुराई का प्रतीक
धनबाद, अक्टूबर 23 -- Dhanbad News: पाथरडीह मोहन बाजार दुर्गा मंदिर परिसर में गुरुवार को 48 वां रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन यंग एसोसिएशन समिति की ओर से की गई। इस दौरान श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता और श्री हनुमान जी की भव्य झांकी निकाली गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुलू महतो, धनबाद के मेयर संजीव सिंह, झरिया विधायक रागिनी सिंह, पूर्व सांसद पीएन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद श्री राम ने बाण मारा और रावण का पुतला धूं-धूं कर जलने लगा। रावण दहन के दौरान सांसद ढुलू महतो ने कहा कि रावण दहन बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। हर वर्ष इसे जलाकर अधर्म के नाश और धर्म की स्थापना का संकल्प लिया जाता है। महापौर संजीव सिंह ने कहा कि पूरे देश और विश्व में भगवान श्री राम का नाम सर्वोपरि है। हमारे लोकप्रिय प्रधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.