धनबाद, जुलाई 3 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर। झमाडा के जामाडोबा जल संयंत्र केंद्र से झरिया जल मीनार को जाने वाली 36 इंच की मुख्य पाइपलाइन में अचानक लीकेज के कारण बुधवार की रात से झरिया शहर की जलापूर्ति बाधित रही। हालांकि, विभागीय स्तर पर युद्धस्तर पर कार्य करते हुए गुरुवार को पाइपलाइन की मरम्मत पूरी कर ली गई है। अधिकारियों के अनुसार, देर रात तक झरिया क्षेत्र में सुचारू रूप से जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...