धनबाद, जुलाई 23 -- Dhanbad News: झमाडा के जामाडोबा जल संयंत्र से झरिया जलमीनार को आने वाली मुख्य पाइपलाइन में बड़की टांड़ के पास मंगलवार को एक बार फिर बड़ा लीकेज हो गया। पाइप फटने के कारण झरिया जलमीनार को होने वाली पानी की सप्लाई पूरी तरह रुक गई। इससे बुधवार को पूरे झरिया क्षेत्र में जलापूर्ति ठप रही और करीब तीन लाख की आबादी को पानी के संकट से जूझना पड़ा। बरसात के मौसम में भी पानी की किल्लत झेल रहे लोगों में भारी रोष देखा जा रहा है। पाइपलाइन में खराबी की सूचना मिलते ही विभाग की ओर से युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू किया गया। लीकेज को ठीक कर लिया गया। हालांकि, लीकेज सुधरने के बाद भी उपभोक्ताओं की परेशानी कम नहीं हुई।

बिजली कटौती का प्रभाव बुधवार को जामाडोबा जल संयंत्र में बिजली कटौती का सामना जल संयंत्र को करना पड़ा। सुबह 6:00 बजे से लेकर ...