Dhanbad News: पांडेय इलेवन धनबाद ने टाई ब्रेकर में जीता खिताब
धनबाद, अक्टूबर 8 -- Dhanbad News: महुदा रेलवे मैदान में चल रही चैंपियंस ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल बुधवार को 40 इलेवन बोकारो और पांडेय इलेवन धनबाद के बीच खेला गया। निर्धारित समय में दोनों टीमों ने गोल के कई अवसर बनाए, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हुई। गोलरहित मुकाबले के बाद टाई ब्रेकर से फैसला हुआ, जिसमें पांडेय इलेवन धनबाद ने 40 इलेवन बोकारो को 4-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी व पूर्व जिला परिषद सदस्य संतोष कुमार महतो ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान किया। निर्णायक की भूमिका प्रदीप नियोगी, हराधन पंडित, जितेंद्र रजक व मेघनाथ ने निभाई। संचालन मेहंदी हसन ने किया। आयोजन की सफलता में विकास गुप्ता, सोनू सिंह, दीपक विश्वकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.