धनबाद, अक्टूबर 29 -- Dhanbad News: धनबाद। जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने विभाजित सिलेबस की इंट्री नहीं होने पर पांच हाईस्कूलों के हेडमास्टरों का वेतन अगले आदेश तक या कार्य की पूर्णता तक के लिए स्थगित करने का निर्देश दिया है। बुनियादी उत्क्रमित प्लस टू परसबनिया बलियापुर, संस्कृत उच्च विद्यालय धनबाद, गांधी स्मारक उच्च विद्यालय सिजुआ, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय धनबाद व मजदूर उच्च विद्यालय सिंदरी ने अबतक जेगुरुजी ऐप पर विभाजित सिलेबस की रियल टाइम इंट्री नहीं की है। इसको गंभीरता से लेते हुए झारखंड शिक्षा परियोजना धनबाद ने यह कदम उठाया है। जिला कार्यालय ने प्राप्त ऑनलाइन रिपोर्ट के बाद वेतन बंद किया है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: सीपीडी प्रशिक्षण नहीं करने वाले शिक्षकों को शोकॉज सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया कि उसे गंभीरता से लेते हुए ...