धनबाद, जुलाई 22 -- Dhanbad News: धनबाद नगर निगम ने हीरापुर हटिया की चार दुकानों को मंगलवार को सील कर दिया। नगर निगम से आवंटित दुकानों के संचालकों ने पिछले पांच वर्षों से किराये का भुगतान नहीं था। इस कारण नगर आयुक्त आशीष गंगवार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। संबंधित दुकानदारों को बकाया दुकान भाड़ा जमा करने के लिए पूर्व में कई बार नोटिस दिया गया था तथा निर्धारित अवधि के भीतर भुगतान करने का मौका भी दिया गया था। इसके बावजूद दुकानदारों द्वारा बकाया राशि जमा नहीं की गई। नगर आयुक्त के आदेश पर गठित टीम ने हीरापुर हटिया पहुंचकर बकायेदार चार दुकानों को नियमानुसार सील कर दिया। इस कार्रवाई में फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार एवं राजस्व निरीक्षक सहित नगर निगम के अन्य कर्मी उपस्थित रहे। नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम की संपत्तियों से संबंधित ...