धनबाद, जुलाई 8 -- Dhanbad News: धनबाद। जिला पशुपालन विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल की छत की फॉल्स सीलिंग टूटकर गिर गई। कॉन्फ्रेंस हॉल की छत एक साल पूर्व दो लाख रुपए से बनाई गई थी, लेकिन निर्माण के कुछ ही समय बाद छत में दरारें आने लगीं और अब उसका आधा हिस्सा पूरी तरह जर्जर हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। कर्मियों ने जल्द छत की मरम्मत कराने की मांग की। वरीय अधिकारियों ने कहा कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर जल्द मरम्मत शुरू करायी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...