धनबाद, जुलाई 27 -- Dhanbad News: धनबाद। कोयला नगर स्थित निर्माणाधीन पवित्रम सेवा धाम में रविवार को पौधरोपण व पर्यावरण संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया। धनबाद विधायक राज सिन्हा और जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने दुर्लभ एवं औषधीय गुणों वाले लक्ष्मीतरु पौधे का रोपण कर इसकी शुरुआत की। पवित्रम सेवा परिवार के संस्थापक अजय भरतिया के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। सभी ने प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, घर से निकलते समय कपड़े का थैला और स्टील की बोतल साथ रखने का संकल्प लिया। कार्यकारी अध्यक्ष संजय भरतिया ने बताया कि औषधि वाटिका का उद्देश्य युवाओं को आयुर्वेद और पारंपरिक औषधियों के महत्व से जोड़ते हुए 'घर-घर आयुर्वेद' का संदेश पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: मंडल कारा, जहानाबाद में हुआ धन्वं...