धनबाद, जुलाई 22 -- Dhanbad News: डीडीसी सन्नी राज की अध्यक्षता में आजीविका क्षेत्र से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक मंगलवार को गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में पलाश एवं अन्नपूर्णिका ब्रांड के तहत संचालित गतिविधियों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इन ब्रांडों के बेहतर प्रचार-प्रसार, उत्पादों की गुणवत्ता, मार्केटिंग तथा महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों की आय बढ़ाने के लिए कदम उठाने पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान बजट की उपलब्धता एवं व्यय, सीड लाइसेंस, उर्वरक लाइसेंस तथा कीटनाशक लाइसेंस से संबंधित मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई। डीडीसी ने जिन मामलों में लाइसेंस की प्रक्रिया अधूरी है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर यथाशीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को ...