धनबाद, सितम्बर 23 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। जैन समाज के पर्युषण महापर्व पर धैया के जैन मंदिर में बुधवार को श्रद्धा और तपस्या का माहौल बना रहा। महापर्व के आठवें दिन बुधवार को समाज के सदस्य मुकेश कुमार गंगवाल 10 दिनों के निर्जला उपवास पर हैं। बिना अन्न-जल के उनकी तपस्या का बुधवार को आठवां दिन रहा। समाज के लोगों ने उनके तप की अनुमोदना कर उसे आत्मसंयम और साधना का प्रेरक उदाहरण बताया। उनका व्रत 26 सितंबर को पूरा होगा। पर्युषण महापर्व पर मंदिर में प्रतिदिन सुबह में भगवान का जलाभिषेक और शांतिधारा की जा रही है। इसके बाद समाज के पुरुष और महिलाएं सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना करते हैं। यह भी पढ़ें- मोह जैसे विकार भावों को छोड़ परोपकार करने की दी प्रेरणा सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। संध्या में सांगानेर के पंडित अति...