धनबाद, जुलाई 17 -- Dhanbad News: जिला परिवहन विभाग, खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को कतरास के कैलूडीह स्थित एसटीजी आउटसोर्सिंग परियोजना तथा साउथ गोविंदपुर रेलवे साइडिंग में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान परिवहन नियमों के उल्लंघन के आरोप में करीब 37 हाईवा जब्त किए गए। जब्त वाहनों को एसटीजी आउटसोर्सिंग परिसर एवं धर्माबांध ओपी परिसर में रखा गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर द्विवेदी ने बताया कि जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं मिलने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत संबंधित ट्रांसपोर्टिंग कंपनियों पर 3.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जब्त वाहनों के दस्तावेजों एवं अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच जारी है। यह भी पढ़ें- बालू लदे तीन ट्रैक्टर और छर्री लदा एक हाईवा जब्त जानकारी के अनुसार साउथ गोविंदपुर रेलवे साइडिंग...