धनबाद, जुलाई 8 -- Dhanbad News: धनबाद। पूर्वी टुंडी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़तोल में शौचालय का छज्जा गिरने से एक छात्र का हाथ व पैर टूट गया। ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए विरोध किया। मामले में संज्ञान लेते हुए जिला कार्यालय ने जेई को जांच के लिए भेजा। मामले में यह पता चला कि यह निर्माण कार्य पंचायत की ओर से कराया जा रहा था। मामले में अब बीडीओ कार्यालय व जिला कार्यालय की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। यह भी पढ़ें- Palamu News: प्रशिक्षु आईएएस व डीइओ ने जिला स्कूल से संबंधित शिकायत की जांच की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...