धनबाद, अक्टूबर 2 -- Dhanbad News: धनबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत गुरुवार को धनबाद विधायक राज सिन्हा ने पंपू तालाब में स्वच्छता अभियान चलाया। समर्थकों के साथ विधायक तालाब में उतरे एवं स्वच्छता अभियान चलाया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से स्वच्छता को केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बनाने का कार्य किया है। स्वच्छता के प्रति समाज में जागरूकता और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी प्रधानमंत्री के स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत कर रही है। मौके पर राजाराम दत्ता, रूमकी गुप्ता, हुलास दास, निर्मल प्रधान, किरण सिंह, मदन तिवारी, अमित सिंह, राजू मालाकार, मनोज रिंकू, मनोज मालाक...