धनबाद, सितम्बर 4 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। जिले के अधिकतर पब्लिक स्कूलों, निजी स्कूलों में नवंबर महीने से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्री नर्सरी, नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी, प्रेप समेत अन्य क्लास में 10 से 15 नवंबर या उसके बाद स्कूलों में ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म मिलेगा। कई स्कूलों में ऑफलाइन फॉर्म भी मिलेगा। स्कूलों ने नामांकन से संबंधित तैयारी करनी शुरू कर दी है। नवंबर व दिसंबर में आवेदन लेने के बाद स्क्रूटनी की प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद लॉटरी या अन्य माध्यम से नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। नवंबर में डिनोबिली ग्रुप के स्कूलों का आवेदन मिलना शुरू हो जाता है। जल्द ही स्कूलों की ओर से तिथि की घोषणा कर दी जाएगी। शहर के अधिकतर बड़े स्कूलों में लॉटरी के माध्यम से ही बच्चों का चयन किया जाएग...