Dhanbad News: पत्थरबाजी और फायरिंग मामले में दोनों ओर से शिकायत
धनबाद, जुलाई 19 -- Dhanbad News: झरिया थाना क्षेत्र के झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर लालटेन बाबा मजार के समीप एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच हुई मारपीट, पत्थरबाजी और फायरिंग मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाने में लिखित शिकायत दी गई है। एक पक्ष के मोहम्मद परवेज और दूसरे पक्ष के साजिद ने झरिया थाना में लिखित आवेदन दिया है। हालांकि, अभी तक झरिया पुलिस द्वारा मामला दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर झरिया पुलिस लगातार प्रभावित इलाके में गश्ती कर रही है। बताते चलें कि शुक्रवार की देर रात झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग इमामबाड़ा के समीप चौथाई कुल्ही एवं ऊपर कुल्ही के एक ही समुदाय के लोगों के बीच जमकर मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.