धनबाद, अक्टूबर 13 -- Dhanbad News: दुर्गापूजा को सौहार्द्रपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने कमर कस ली है। सोमवार को दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर न्यू टाउन हॉल में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में उपस्थित एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि पूजा पंडालों और मेलों में पर्याप्त संख्या में सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। वे तमाम व्यवस्थाओं के साथ मनचलों पर कड़ी नजर रखेंगे। कोई गड़बड़ी करेगा तो उसके साथ कानून कड़ाई से निपटेगा। बैठक में एसएसपी और नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने विधि-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, नागरिक सुविधाओं एवं सुरक्षा तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए। एसएसपी ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार पूजा एवं विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह से रोक रहे...