धनबाद, अगस्त 16 -- Dhanbad News: झरिया। न्यू लिटिल फ्लावर स्कूल, हेटली बांध में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व बेहद हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्राचार्या राखी सिंह के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। परेड और ध्वजारोहण से हुई । शुरुआत समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ शिक्षक मो. मोफिज खान रहे। उन्होंने विद्यालय परिसर में गरिमामयी उपस्थिति के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी, जिसके बाद छात्र-छात्राओं की शानदार परेड से मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज हुआ। छात्रों ने बिखेरे रंगारंग संस्कृति के रंगपरेड के उपरांत स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- फूड क्राफ्ट संस्थान देवघर में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस...