धनबाद, सितम्बर 6 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर। डिगवाडीह स्थित न्यू एंजेल्स होम स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक मोहम्मद परवेज अख्तर एवं प्राचार्य मोहम्मद आफताब आलम ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की। प्राचार्य मोहम्मद आफताब आलम ने कहा कि शिक्षक कुम्हार की तरह बच्चों की प्रतिभा निखारकर उन्हें जिम्मेदार इंसान बनाते हैं। उन्होंने वर्तमान समय में ज्ञान के साथ संस्कारों की जरूरत पर जोर देते हुए इसमें शिक्षक और अभिभावक दोनों की समान भागीदारी बताई। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।समारोह को सफल बनाने में किस्कु, नंदलाल, रागिनी, प्रियंका, संजीव, सुमित, शायमा, इफ्तिखार, बिंदु, सिमरन, ज़ैनब और सगिर सहित सभी शिक्षकों की अहम भूमिका रही। यह भी पढ़...