Dhanbad News: न्यू एंजेल्स होम स्कूल में जादू देख रोमांचित हुए बच्चे
धनबाद, नवम्बर 27 -- Dhanbad News: डिगवाडीह स्थित न्यू एंजेल्स होम स्कूल में गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। निदेशक मो परवेज अख्तर व प्राचार्य मो आफताब आलम ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मैजिक एंड एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के रणदीप सिंह की ओर से आयोजित मैजिक शो में उत्तर प्रदेश के सारंगपुर से आए जादूगर इक्का राजा ने विज्ञान और हाथ की सफाई के करतब दिखाकर बच्चों को रोमांचित किया। निदेशक ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं और प्राचार्य ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, वे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर भारत व झारखंड का नाम रोशन करें। आयोजन में किस्कू, सुमित, रागिनी, सिमरन, रोजमा, सगिर, उत्तम, संजय, जैनब सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.