धनबाद, अगस्त 15 -- Dhanbad News: कतरास। जिला परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र की न्यू आकाशकिनारी कोलियरी में ट्रांसपोर्टिंग वाहनों की जांच की। नियमों के उल्लंघन पर तीन वाहनों को जब्त कर जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई से कोलियरी परिसर में कुछ देर अफरातफरी रही। जब्त वाहनों को कतरास पुलिस की निगरानी में रखा गया है। अभियान में ट्रैफिक डीएसपी रोहित कुमार साव समेत विभागीय अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: परिवहन नियमों के उल्लंघन में नौ हाईवा जब्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...