धनबाद, अगस्त 19 -- Dhanbad News: धनबाद। जिला परिषद की ओर से गोल्फ ग्राउंड पानी टंकी के पास स्थित 10 दुकानों के मामले में नया नोटिस जारी किया गया है। जिला परिषद के अनुसार 26 मई को 10 दुकानों की नीलामी कराई गई थी। इसके बाद अब तक मात्र एक व्यक्ति ने दुकान का एकरारनामा कराया है। शेष नौ सफल बोलीकर्ताओं की ओर से अब तक एकरारनामा कराने में रुचि नहीं दिखाई गई है। जिला परिषद कार्यालय की ओर से कई बार फोन से संबंधित लोगों से एकरारनामा कराने का अनुरोध किया गया। इसके बावजूद प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। जिला परिषद ने अब अंतिम नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अंदर संबंधित व्यक्तियों को जिला परिषद कार्यालय में उपस्थित होकर एकरारनामा की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। निर्धारित अवधि के बाद संबंधित दुकानों पर किसी भी प्रकार का दावा मान्य नहीं होगा।

हिंदी हिन्दुस्त...