Dhanbad News: नॉर्थ तिसरा कार्यालय के जर्जर भवन की होगी मरम्मत
धनबाद, सितम्बर 25 -- Dhanbad News: लोदना क्षेत्र के नॉर्थ तिसरा कार्यालय भवन की जर्जर स्थिति को लेकर गुरुवार को लोदना एरिया के सिविल अभियंता और एटक नेताओं के बीच वार्ता हुई। इसमें तय हुआ कि कार्यालय के जर्जर भवन की मरम्मत का कार्य प्रबंधन द्वारा जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा। इधर, एटक नेताओं ने कहा कि यदि समय पर मरम्मत कार्य धरातल पर शुरू नहीं किया गया, तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। नेताओं ने कहा कि वर्तमान में भवन की छत इतनी जर्जर हो चुकी है कि लगातार पानी टपकता रहता है। इस कारण कर्मियों के लिए दफ्तर में बैठकर काम करना बेहद मुश्किल हो गया है और अलमारियों में रखी मजदूरों की जरूरी फाइलें भी पानी में भीगकर बर्बाद हो रही हैं। इस त्रिपक्षीय वार्ता में मुख्य रूप से महेंद्र देव, सुजीत मंडल, गणेश पासवान, बसंत ठाकुर, कन्हाई सिंह और धर्में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.