धनबाद, नवम्बर 7 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जीतपुर नुनूकडीह दो नंबर निवासी कलीम अंसारी की 40 वर्षीय पत्नी गुड़िया खातून की शुक्रवार सुबह बोकारो जनरल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह घर में लगी आग में गंभीर रूप से झुलस गई थीं। गुड़िया की बहन ने बताया कि वह घर में कपड़े धो रही थी, तभी अंदर से बचाओ-बचाओ की आवाज आई। अंदर जाकर देखा तो गुड़िया आग की लपटों में घिरी हुई थी। शोर मचाने पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कंबल डालकर आग बुझाई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को होरलाडीह कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: विवाहिता ने खुद को किया आग के हवाले, बीजीएच में भर्ती बताया जाता है कि उनके पति कलीम अंसारी विदेश में हैं और मृतका अपने प...