धनबाद, जुलाई 20 -- Dhanbad News: गुपचुप विक्रेता दीपक कुमार साव के पुत्र पीयूष कुमार साव ने 538 अंक प्राप्त कर नीट परीक्षा उत्तीर्ण की। इस उपलब्धि पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने रविवार को उनके आवास पहुंचे और शॉल ओढ़ाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि पीयूष ने ऑनलाइन पढ़ाई के दम पर सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। इस दौरान भरत शर्मा, बबलू बनर्जी, सरदार बलवीर सिंह, अमित भगत, रवींद्र विजन, विनय पासवान, श्याम किशोर कल्लू, आनंद यादव, नरेश साव आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- धमदाहा के दो बेटों ने नीट 2026 में लड़ाया परचम यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: चक्रधरपुर पुराना बस्ती का सिद्धांत षाड़ंगी ने पहले ही प्रयास में नीट में सफल यह भी पढ़ें- नीट में...