Dhanbad News: निरसा मुठभेड़ में घायल कुख्यात शूटर शिबू गया जेल
धनबाद, सितम्बर 23 -- Dhanbad News: निरसा थाना क्षेत्र के हाथबाड़ी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हुए यूपी सुल्तानपुर लंभुआ मामपुर झलिया के कुख्यात शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू को इलाज के बाद मंगलवार को धनबाद जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके दोनों पैरों में गोली मार दी थी। गोली लगने के बाद उसका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा था। 16 सितंबर को निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी के पास धनबाद पुलिस की विशेष टीम और अपराधियों के बीच सीधी मुठभेड़ हुई थी। शूटर सागर उर्फ शिबू किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से धनबाद आया हुआ था। पुलिस को उसकी मौजूदगी की सटीक जानकारी मिली थी, जिसके बाद इलाके की घेराबंदी कर उसे दबोचने का प्रयास किया गया। इसी बीच उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे गोली मार कर दबोचा था।बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.