धनबाद, जुलाई 22 -- Dhanbad News: अवर प्रादेशिक नियोजनालय बरटांड़ धनबाद में बुधवार को रोजगार मेला का आयोजन होगा। मेले में आनेवाली 17 कंपनियों में विभिन्न पदों के लिए कुल 1804 वैकेंसी हैं। इनमें 1170 पुरुषों व 634 महिलाओं के लिए वैकेंसी है। मेला में आवेदक अपने साथ सभी शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, नियोजनालय का निबंधन कार्ड, दो प्रति में बायोडेटा एवं स्थानीय निवासी प्रमाणपत्र लेकर आएं। चयनित अभ्यर्थियों को सात हजार रुपए से लेकर 45 हजार रुपए तक का वेतन मिलेगा। मेला में रिलाएबल इंडस्ट्रीज धनबाद, गौतम बुद्धा नैतिक शिक्षा मिशन, ओजोन लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड समेत कई कंपनियां आएंगी। -ये योग्यताधारी ले सकते हैं हिस्साआठवीं पास, 10वीं पास, डिप्लोमा, फ्रेशर, स्नातक, पीजी, बीसीए, बीबीए, बीटेक, एमबीए, आईटीआई पास समेत अन्य ...