धनबाद, सितम्बर 24 -- Dhanbad News: निचितपुर अस्पताल परिसर में जेनरेटर के लिए रखा करीब 40 लीटर डीजल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार की रात करीब 8:40 बजे की बताई गई है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार पार्किंग जोन में जेनरेटर के समीप दो गैलन में डीजल रखा था, जो सुबह गायब मिला। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। प्रबंधन के आवेदन के अनुसार फुटेज में पांच लोग एक स्कूटी पर दोनों गैलन ले जाते दिखाई दे रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने फुलवार निवासी विशाल कुमार सिंह, सौरव कुमार सिंह, सोमेन प्रामाणिक, प्रधानखंता निवासी अखिल सिंह तथा रघुनाथपुर निवासी रवि चौधरी के नाम पुलिस को बताए हैं। फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...