धनबाद, अक्टूबर 12 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। अपनी 25 सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम के सफाई मित्र 13 अक्तूबर को मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। अखिल भारतीय मजदूर संगठन से जुड़े नगर निगम के सफाई कर्मियों की बैठक रविवार को गोल्फ ग्राउंड में हुई। बैठक में धनबाद नगर निगम के सफाई मित्रों की लंबित समस्याओं, श्रमिक हितों एवं 25 सूत्री मांगों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। संगठन के प्रदेश महासचिव अंजनी सिंह ने बताया कि बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि निगम प्रशासन का ध्यान कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों की ओर आकर्षित करने तथा उनके अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के उद्देश्य से 13 अक्तूबर को शाम चार बजे से मशाल जुलूस निकाला जाएगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: मांगें नहीं मानीं तो 15 से हड़ताल कर...